वेब सीरीज ‘कामदेवी’ रिलीज, यहां देख सकेंगे

मनोरंजन
Spread the love

रांची। भारद्वाज फिल्म प्रोडक्शन इंडिया के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘कामदेवी’ रिलीज हो गई है। इसकी शूटिंग झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न जगहों पर हुई है। इसके लेखक निर्देशक सौरभ भारद्वाज हैं। यह उनकी पहली वेब सीरीज है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया की कहानी आत्मा परिवर्तन की है। एक साधारण घर में अगर ऐसी घटना घट जाए तो लोग कैसे परेशान हो जाते है। आत्मा होती है। भूत होते हैं। ऐसा इस वेब वेब सीरीज में दिखाया गया है। गीत ‘मेरे ख्यालों में बिन बताए क्यों चले आते हो’ जान डालती नजर आती है।

वेब सीरीज में मुख्य भूमिका सचिन कुमार, इंदर कौर, जुगनू मोदी, विमल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, शुभम पाठक, अनुराग पाठक इत्यादि हैं। छायांकन कुलदीप और सुरेंद्र कुजूर का है। संगीत अभिषेक सोनू और चिंटू मिश्र, नृत्य राजू, सह निर्देशन आशा कुमारी और शुभम पाठक, कला सोनू भारद्वाज का है।

प्रोडक्शन हेड अरफात शेख और आशा कुमारी की है। वेब सीरीज की शूटिंग बनारस, रामगढ़ और रांची में की गई है। दर्शक इस वेब सीरीज को शिवा म्यूजिक भोजपुरी पर देख सकते है।