रोहित शर्मा ने मारा ऐसा छक्का, टूट गई फैन की नाक; इस अस्पताल में चल रहा इलाज

खेल देश
Spread the love

बेंगलुरू। भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने छह विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। रोहित की पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। भारतीय कप्तान ने यह छक्का विश्वा फर्नांडो की गेंद पर लेग साइड में लगाया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जो छक्का रोहित ने लगाया था, उससे एक फैन की नाक टूट गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 साल का एक फैन ‘डी कॉरपोरेट बॉक्स’ में बैठा हुआ था। गेंद लगने से फैन को गंभीर चोट आई और उसे प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक- एक्स-रे में नाक की हड्डी में फ्रैक्चर दिखाई दिया। नाक के ऊपर जो चोट लगी थी, उसका इलाज किया गया है और टांके लगाए गए। होसमत अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अजीत बेनेडिक्ट रेयान ने भी इस घटना की पुष्टि की।