jharkhand

Jharkhand : राज्‍य सेवा के कई अफसरों की पोस्टिंग की, कुछ का तबादला, देखें सूची

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी है। कुछ का तबादला भी कर दिया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया।

इनका हुआ है तबादला

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे दशरथ चन्द्र दारा को संयुक्त सचिव (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अभय कुमार सिन्हा को संयुक्त सचिव (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डॉ संजय सिंह को निदेशक (संस्कृति, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे जय किशोर प्रसाद को संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुनील कुमार सिंह को संयुक्त सचिव (उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अरूण कुमार सिंह को अगले संयुक्त सचिव (ग्रामीण विकास विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अखौरी शशांक सिन्हा को संयुक्त सचिव (वित्त विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पवन कुमार मंडल को अगले आदेश तक अपर समाहर्ता, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे विकास तिर्की को अवर सचिव (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे प्रभाष चन्द्र दास की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे जागो महतो को की सेवा अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गई है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहीं श्रीमती सुनीता कुमारी चौरसिया को उप सचिव (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे विजयेन्द्र कुमार की सेवा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापन के लिए पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है।

संयुक्त सचिव (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव राजस्व (निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

संयुक्त सचिव (पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग) एवं (अतिरिक्त प्रभार सदस्य सचिव, झारखण्ड राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग) के पद पर पदस्थापित राजू रंजन को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पलामू के पद पर पदस्थापित श्रीमती मेनका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक (योजना एवं पुनर्वास, बोकारो) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उप नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम, धनबाद के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए इनकी सेवा अगले आदेश तक परिवहन विभाग को सौंपी गई है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, पालकोट, गुमला के पद पर पदस्थापित विजय नाथ मिश्रा की सेवा ग्रामीण विकास विभाग से वापस लेते हुए अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी, खूंटी बनाया गया है।