
रूस। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। रूस-यूक्रेन जंग का दंश पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है। इसकी चपेट में बड़ी-बड़ी कंपनियां आ चुकी हैं।
कई कंपनियों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करते हुए वहां पर अपने कामकाज को पूरी तरह से रोक दिया है। इसके बाद अब रूस की ओर से भी धीरे-धीरे कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। रूस में इंस्टाग्राम के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध आज यानि सोमवार से लागू हो गया है। इस नए आदेश के बाद रूस में आठ करोड़ से ज्यादा लोग पूरी दुनिया से कट गए हैं।
रूस की ओर से यह कदम तब उठाया गया है, जब फेसबुक ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर नियमों में बदलाव किया था। रूस की ओर से इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी गई थी।
फेसबुक यानी मेटा ने अपने बयान में कहा था कि, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध करते हुए वह हेड स्पीच पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इसके तहत रूस ने अपने यूजर्स को यह अनुमति दे दी कि वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुतिन के खिलाफ खुल कर बोल सकते हैं।