कोलकाता। महाशिवरात्रि पर कोल इंडिया ने अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने 600 से अधिक अफसरों को प्रोन्नति दी है। उन्हें सीनियर मैनेजर से चीफ मैनेजर बनाया गया है। इसका आदेश 1 मार्च, 2022 को कंपनी ने जारी कर दिया।
जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न संवर्ग के अफसरों को प्रोन्नति दी गई है। वे कोल इंडिया मुख्यालय सहित विभिन्न सहायक कंपनियों में पदस्थापित हैं। प्रमोशन पाने वाले कई अफसर इस वर्ष रिटायर भी हो जाएंगे।
इन संवर्ग में इतने प्रोन्नत
माइनिंग : 486
इएंडएम : 03
मेडिकल (विशेषज्ञ) : 02
मेडिकल (जीडीएमओ) : 05
लीगल : 02
इएंडटी : 02
इनवायरमेंट : 07
फाइनांस : 32
सीपी : 06
मेडिकल : 09
उत्खनन : 33
पर्सनल : 34