उत्तर प्रदेश। सूबे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शादी के दौरान पूजा-पाठ में हिस्सा ले रही 13 महिलाओं की मौत हो गई है। यह घटना कुछ लोग घायल हो गये। मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नौरगिया टोला में घटी।
कुशीनगर के डीएम एस राजलिंगम के मुताबिक नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था। यह स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे। इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया।
गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि इस घटना में 13 लोगों की मृत्यु हुई है। मृतक में सभी महिलाएं हैं। अन्य सहायक कार्रवाई की जा रही है। एसटीआरएफ की टीम बुलाई गई, है जो फिर से सर्च करेंगे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।


