इन ट्रेनों के खुलने के समय में इस दिन हुआ है बदलाव

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक और नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से कई ट्रेनों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन अपने तय समय से कुछ देर से खुलेगी।

आद्रा मंडल के आद्रा-गरबेता रेल खंड पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेन संख्या 03597 रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 21 फरवरी, 2022 को अपने निर्धारित समय 12.55 बजे के स्थान पर 1 घंटे 30 मिनट विलंब से अर्थात 14.25 बजे रांची से खुलेगी।

बिलासपुर मंडल के ब्रजराजनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन संख्या 17007 सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 19 फरवरी, यात्रा प्रारम्भ 22 फरवरी, एवं यात्रा प्रारम्भ 26 फरवरी, 2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 22.40 बजे के स्थान पर 1 घंटे 30 मिनट देरी से सिकंदरबाद से प्रस्थान करेगी।