योगा करने गया था युवक, उससे नाम पूछा, फिर …

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। युवक योगा करने लुगुबुरु घंटबाड़ी दोरबारी चट्टान परिसर गया था। एक व्‍यक्ति ने आकर उससे नाम पूछा। इसके बाद उसे गोली मार दि‍या। यह घटना एक फरवरी को बोकारो जिले के बेरमो के ललपनिया में घटी। युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

भुक्‍तभोगी युवक अभिषेक कुमार (18) ने बताया कि वह ललपनिया के छरछरिया के निकट लुगुबुरु घंटबाड़ी दोरबारी चट्टान परिसर में योगा करने गया था। उसी समय एक व्यक्ति उसके पास आया। उसका नाम पूछा। इसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गया। उसके पिता जगरनाथ राम टीटीपीएस ललपनिया में सप्लाई में काम करता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। गोमिया इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता ने बताया कि गोली युवक के कमर में लगी है। अभी घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस हर उस पहलु पर पड़ताल कर रही है।