प्रदेश विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन बोकारो में, कार्यकर्ता रवाना

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का अधिवेश बोकारो में होने वाला है। इसमें भाग लेने के लिए परिषद की नगर इकाई के सदस्‍य बोकारो रवाना हुए। इसका नेतृत्‍व गुमला विभाग संयोजक अंकित कुमार कर रहे हैं।

अधिवेशन में जिला संगठन मंत्री बादल तिवारी, नगर सह मंत्री मनीषा साहू, नगर छात्रा प्रमुख अंजना साहू, नगर कार्यकारिणी सदस्य चंदन साहू, सिमडेगा नगर मंत्री आयुष्मान तिर्की, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम मिश्रा, छात्रा प्रमुख नीतू कश्यप, संपर्क प्रमुख रोशनी कुमारी अधिवेशन के लिए रवाना हुए।