
नई दिल्ली। प्रभु श्रीराम प्रीमियम अगरबत्ती और धूप ने भारत में उच्च गुणवत्ता से निर्मित अगरबत्तियों का एक अनूठा और उत्तम संग्रह पेश किया है। श्रीपद रामायण श्रृंखला दस उत्तम किस्मों का संग्रह है, जो अपनी दिव्य और मनोरम सुगंधों द्वारा भावपूर्ण प्रार्थनाएं प्रेरित करती है ।
श्रीपद रामायण श्रंखला, प्रभु श्रीराम अगरबत्ती और धुप द्वारा निर्मित दस विशेष सुगंधों का एक अनूठा संग्रह है। इसका प्रत्येक उत्पाद भगवान श्री राम के जीवन की दस महत्वपूर्ण घटनाओं से प्रेरित है। इसे दस प्रकारों को प्राकृतिक अवयवों से विकसित किया गया है। यह बिल्कुल चारकोल मुक्त है। इसे जलाने पर सांस लेने में या आपके गले में कोई परेशानी नहीं होती। ये पर्यावरण के प्रति बिलकुल अनुकूल हैं। श्रीपद रामायण श्रंखला की हर अगरबत्ती 30 से 35 मिनट तक जलती है। मनभावन सुगंध बिखेरती है ।
श्रीपद रामायण श्रृंखला की सबसे बड़ी विशेषता इसमें खूबसूरत मधुबनी चित्रकला का होना है। श्री राम के जीवन की दस विशेष घटनाओं को सुन्दर मधुबनी चित्रों द्वारा प्रत्येक पैक पर दर्शाया गया है। यह घटनाएं प्रभु अवतरण यानी भगवान श्री राम के जन्म से लेकर सीता माता की अग्नि परीक्षा तक इस श्रंखला में सम्मिलित हैं।
प्रभु श्रीराम प्रीमियम अगरबत्ती और धुप के निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि, ‘हम अगरबत्ती बाजार की वृद्धि दर से उत्साहित हैं। विशेष रूप से पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद इस क्षेत्र को और गति देंगे। हमें खुशी है कि उपभोक्ता हमारे उत्पाद को पसंद कर रहे हैं। हम एक विशाल विविधता में पर्यावरण के अनुकूल अगरबत्तियों की मांग पूरी करने में सक्षम हैं।‘