weather alert

Jharkhand : येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश के साथ होगा वज्रपात

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 16 फरवरी को राज्‍य के उत्तर और मध्‍य भागों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी। कई इलाकों में वज्रपात होने की आशंका भी है।

मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार 16 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का वज्रपात हो सकता है।