रांची। झारखंड कैडर के आईएएस शैलेश कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। उन्हें विरमित कर दिया गया है। राज्य के कई राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोननति देते हुए तबादला भी किया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 1 फरवरी को जारी कर दिया।
राज्यपाल के सचिव थे

जारी आदेश के मुताबिक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित शैलेश कुमार सिंह को केंद्र सरकार ने माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज मंत्रालय में अपर सचिव सह विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है। झारखंड कैडर के 1991 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें योगदान करने की तिथि से झारखंड सरकार ने विरमित कर दिया है।
राज्य सेवा के अफसरों की पोस्टिंग
राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रदीप तिग्गा को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
रंजीत कुमार लाल को कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
नयन तारा केरकेट्टा को कृषि, पशुपालन विभाग में निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।
मो आसिफ हसन को कार्मिक विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
दीपू कुमार को स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
कुंवर सिंह पाहन को रांची नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है।
परमेश्वर मुंडा को देवघर के जिला ग्रामीण अभिकरण में निदेशक बनाया गया है।
मोनिका रानी टूटी को डॉ रामदयाल मुंडा जनजाति कल्याण शोध संस्थान में उप निदेशक बनाया गया है।
गढ़वा के अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार को धनबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।