
रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें उप विकास आयुक्त, संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 16 फरवरी को जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि 2. स्थानांतरण-पदस्थापन के क्रम में जो पदाधिकारी प्रभार रहित होंगे, वे कार्मिक विभाग में योगदान करेंगे।
ये आईएएस का तबादला
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर पदस्थापित कर्ण सत्यार्थी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, दुमका के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
निदेशक, पर्यटन के पद पर पदस्थापित नितीश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, खूंटी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थापित श्रीमती प्रेरणा दीक्षित को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, हजारीबाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
अपर निदेशक (प्रशासन), रिम्स के पद पर पदस्थापित शशि प्रकाश सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, धनबाद के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची के पद पर पदस्थापित उत्कर्ष गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, चतरा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, साहिबगंज के पद पर पदस्थापित हेमंत सती को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, धनबाद के पद पर पदस्थापित कुमार ताराचंद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, देवघर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
निदेशक, बोकारो क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के पद पर पदस्थापित श्रीमती कीर्तिश्री जी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, बोकारो के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
राज्य सेवा के अफसर बदले
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, देवघर रहे संजय सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोड्डा के पद को अपर सचिव कोटि में उत्क्रमित करते हुए उन्हें उक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।
अपर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित प्रदीप प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।
राजेश कुमार राय, परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण, दुमका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गढ़वा के पद पदस्थापित किया गया है।
शाहिद अख्तर, परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण, पाकुड़ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।