weather alert

Jharkhand : रहें सतर्क, आज रात होगा वज्रपात, कल भारी बारिश, ओले पड़ेंगे, यहां असर

झारखंड मौसम
Spread the love

  • मौसम केंद्र ने जारी किया है अलर्ट जारी

रांची। राजस्‍था में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में आज रात से मौसम बदल जाएगा। कई जिलों में 4 फरवरी को भारी बारिश होने के साथ ओले भी पड़ेंगे। राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 3 फरवरी को दी।

आज बारिश और वज्रपात

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 फरवरी को राज्‍य में कई स्‍थानों पर देर रात बादल छाएंगे। हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है।

कल यहां भारी बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार 4 फरवरी तक राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। कई जिलों में भारी बारिश होगी। कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस प्रभाव देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज जिले में देखने को मिलेगा।

यहां ओला पड़ने की आशंका

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के उत्तर और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 4 फरवरी को ओलावृष्टि भी होने की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका,‍ गिरिडीह, पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा जिलों में पड़ने की संभावना है।

5 को कोहरा छाया रहेगा

केंद्र के मुताबिक 5 फरवरी को मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आशि‍क बादल छाये रहने की संभावना है। 6 से 9 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।