आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

10 फरवरी, 2022

मेष (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

प्रभावशाली लोगों का सहयोग उत्साह को दोगुना कर देगा। खर्च में इजाफा होगा, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। बच्चों या खुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की जरूरत है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी प्रिय से नोंक-झोंक हो सकती है। दिन बढ़िया प्रदर्शन और खास कामों के लिए है। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

वृष (इ उ एओ वा वी वू वे वो)

स्वास्थ्य अनुकूल रहने संभावना है। दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें, जो स्थापित हैं। भविष्य के रुझानों को समझने में मदद कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

मिथुन (क की कू घ ङ छ के को ह)    

असहजता मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। कोई दोस्त परेशानियों के समाधान में मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। धन हानि होने की आशंका है। इसलिए सोच समझकर चलें। घर पर बच्चे किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुकसानदेह रहेगा। जीवनसाथी बहुत तारीफ करेगा। बहुत स्नेह देगा।

कर्क (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

तनाव और लोगों से मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी ना सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। कर्म-कांड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा।

सिंह (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) 

खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। पैसा बना सकते हैं, बशर्ते अपनी जमा-पूंजी पारंपरिक तौर पर निवेश करें। दोस्त और करीबी मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। महंगे तोहफे भी प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे। वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। जीवनसाथी को समझने में गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा।

कन्या (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। किसी विपरीत लिंगी की मदद से करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह मानसिक तनाव को कम करने में दवा की तरह असरदार साबित होगी। लंबे वक्‍त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। प्रतिस्पर्धी स्वभाव आगे रखने में मदद करेगा। जीवनसाथी का मन खिन्न है। चाहते हैं कि‍ दिन अच्छा गुजरे तो चुप्पी साधे रहें।

तुला (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

छोटी-छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का सबब नहीं बनने दें। यात्रा पर जाने वाले हैं तो कीमती सामान का ध्यान रखें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग नहीं करने दें। साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है।

वृश्चिक (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है, जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए अहम सलाह दे सकता है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। जो काम कर चुके हैं, उसके कारण आपको पहचान मिलेगी। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

धनु (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारी कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं तो धन को संभालकर रखें। धन चोरी होने की आशंका है। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबीयत काफी समय से खराब है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है। उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। घर में बिखरी चीजों को संभालने का प्लान करेंगे। इसके लिए खाली समय नहीं मिल पाएगा।

मकर (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

दूसरों की सफलता को सराहकर उसका लाभ ले सकते हैं। जरूरत से अधिक खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। कारोबारी कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। बाहर जाने की योजना आखिरी वक्‍त पर टल सकती है।

कुंभ (गू गे गो सा सी सू से सो द)

जिंदगी की ओर उदास नजरिया रखने से बचें। शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे की हालत में कोई कीमती सामान खो सकते हैं। घरेलू काम मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है। इसका अनुभव कर सकते हैं।

मीन (दी दू थ झ ञ दे दो च ची) 

ऊर्जा से भरपूर होंगे। दूसरों पर कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। रोमांस दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। नयी साझीदारी फलदायी होगी। यात्रा के दौरान नई जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल का आनंद लेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)