jharkhand

पहाड़िया और बिरहोर जनजाति के कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

झारखंड
Spread the love

रांची। पहाड़िया और बिरहोर जनजाति के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब मंत्रिमंडल की इयकी स्वीकृति ली जाएगी।

बलिराम पहाड़िया, भूतपूर्व पंचायत सचिव, प्रखंड कार्यालय, पोड़ैयाहाट की आश्रित पत्नी श्रीमती फुलमुनी पहाड़िन और स्व पुना बिरहोर, भूतपूर्व अनुसेवक, प्रखंड कार्यालय दुलमी, रामगढ़ की आश्रित पत्नी श्रीमती जीतो देवी की अनुकंपा के आधार पर समूह ‘घ’ के पद पर नियुक्ति दी जानी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। इसे अब निर्धारित शैक्षणिक अर्हता क्षान्त करने की औपचारिक स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।