पंजाब के सीएम चन्नी के बयान पर बिहार के सीएम नीतीश ने कही ये बात

देश बिहार
Spread the love

पटना। बड़ी खबर यह है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देने के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने गुरुवार को चन्नी की टिप्पणी पर प्रतिकिया दी। नीतीश ने कहा कि क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है, इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार और यूपी सहित दिल्ली के लोगों को पंजाब पर राज नहीं करने देंगे। उन्हें पंजाब में घुसने नहीं देंगे।

जिस समय चन्नी यह बयान दे रहे थे मंच पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी थीं। उन्होंने चन्नी के बयान के समय ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया था। कांग्रेस नेताओं के इस बयान से बिहार में राजनीति गरमाई हुई है। इसी क्रम में अब नीतीश कुमार ने चन्नी को पंजाब के विकास में बिहार के लोगों का योगदान याद दिलाया है।