बुलबुल जंगल में नक्‍सलियों को पहुंचा बड़ा नुकसान, इनामी बालक का शव बरामद

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में चल रहे सर्च अभियान के दौरान 16 फरवरी को भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें नक्‍सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचने की खबर है। कुछ नक्‍सली घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली बालक गंझू को ढेर कर दिया है। नक्सली के शव के साथ हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है। जंगल में मुठभेड़ अब भी जारी है।

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर और दो नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उग्रवादी ने अपने साथ लेकर फरार हो गये हैं।

एक सप्ताह के अंदर पुलिस और नक्सलियों में तीन-चार बार मुठभेड़ हो चुकी है। आज के मुठभेड़ में नक्सली रविन्द्र गझू को बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि मारा गया नक्‍सली बालक उर्फ बलराम गंझू रविन्द्र का बहुत करीबी था।