फिर अलर्ट जारी, इन जिलों में दो-तीन घंटे में वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसका असर गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़ जिले के कुछ भागों में पड़ेगा।

केंद्र ने मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। सभी से सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाने की बात कही है। सलाह दी है कि पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।