- शहरी जीवन में विकास के लिए अम्रुत योजना में बनेंगे उद्यान
- विभाग के निर्देश पर जुडको डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू की
रांची। शहरी नागरिकों को स्वस्थ जीवन यापन के लिए नगर विकास विभाग ने अम्रुत योजना के तहत 35 पार्क बनाने का निर्णय लिया है। यह पार्क राज्य के सभी प्रमंडलों में स्थित विभिन्न नगर निकायों में बनाये जायेंगे। विभाग के निर्देश पर जुडको ने पार्क बनाने के लिए खाका (डीपीआर) बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए सूचीबद्ध एजेंसियो के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जल्द ही, उद्यानों के तैयार करने के लिए खाका बनाने का कार्यादेश जारी कर दिया जायेगा।
इसके लिए पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में 6, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों के नगर निकायों में 10, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के शहरी निकायों में 4, संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न विभिन्न शहरी निकायों में 11 और कोल्हान प्रमंडल के शहरी निकायों में 4 पार्क बनेंगे।
उद्यानों के निर्माण में कंक्रीट का उपयोग नहीं के बराबर किया जायेगा। हरियाली और सुंदरीकरण पर विशेष बल दिया जायेगा। व्यायाम के लिए खुला जिम, मार्निंग वॉक के लिए पाथ वे और फुटपाथ का भी प्रावधान किया जायेगा। उद्यान को आकर्षक बनाने के लिए लैंड स्केपिंग और लाइटिंग की भी व्यवस्था की जायेगी। शौचालय और पेयजल का प्रावधान रहेगा। विश्राम के लिए गजीबो और बेंच भी उपलब्ध रहेंगे।
प्रमंडल एवं निकायवार बनने वाले उद्यान
पलामू प्रमंडल
पलामू : छतरपुर नगर पंचायत उतवा ढोडा वार्ड नंबर 2, हरिहरगंज नगर पंचायत पार्क एवं हरियाली का विकास, हुसैनाबाद नगर पंचायत शिवपुरी पार्क
लातेहार : लातेहार नगर पंचायत दरूआ वार्ड नंबर 6
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद टंडवा वार्ड नंबर 19, श्री वंशीधर नगर पंचायत राजा पहाड़ी मंदिर परिसर
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
चतरा : बचरा नगर पंचायत पीपल चौक के पास वार्ड नंबर 8, चतरा नगर परिषद गधतर डीभा छठ तालाब
कोडरमा : डोमचांच नगर पंचायत गुहदर वार्ड नंबर 13 , झुमरीतिलैया नगर परिषद गुमो झुमरीतिलैया वार्ड नंबर 22 एवं स्थित तालाब वार्ड नंबर 27, कोडरमा नगर पंचायत जागर्स पार्क
गिरिडीह : धनवार नगर पंचायत प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे
बोकारो : फुसरो नगर परिषद शारदा कालोनी वार्ड नंबर11 एवं दामोदर नदी तट हरियाली क्षेत्र
धनबाद : चिरकुंडा नगर पंचायत खेल मैदान एवं पार्क वार्ड नंबर 20
दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल
लोहरदगा : कार्तिक उरांव चैक वार्ड नंबर 15
गुमला : गुमला नगर परिषद राक गार्डेन दुंदुरिया वार्ड नंबर 2
रांची : बुंडू नगर पंचायत भकुआडीह
खूंटी : खूंटी नगर पंचायत कुसुम टोली पार्क वार्ड नंबर 8
संताल परगना प्रमंडल
जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत गायछंद नया नगर भवन दुलाडीह, मिहिजाम नगर पंचायत कनगोयी वार्ड नंबर 19
देवघर : मधुपुर नगर परिषद टिटिहिया बैंक
दुमका : दुमका नगर परिषद शिवपहाड़
पाकुड़ : पाकुड़ नगर परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान
गोड्डा : नगर पंचायत गोड्डा नगर परिषद उपायुक्त आवास के पीछे, महागामा नगर पंचायत डिग्री कालेज के निकट
साहिबगंज : बड़हरवा नगर पंचायत नीलपोखर प्लाट वार्ड नंबर 13 ,राजमहल नगर पंचायत अकबरी मस्जिद के पीछे वार्ड नंबर 3, साहिबगंज नगर परिषद गंगा विहार पार्क
कोल्हान प्रमंडल
पश्चिम सिंहभूम : चाईबासा नगर परिषद जेएमपी चैक आरओबी के निकट एवं चक्रधरपुर नगर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे
पूर्वी सिंहभूम : चाकुलिया नगर पंचायत कामारीगोड्डा वार्ड नंबर 1
सरायकेला खरसावां : सरायकेला नगर पंचायत रिवरव्यू पार्क