मलेशिया में फंसे हैं झारखंड के 30 मजदूर, वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। झारखंड के 30 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के बेंटोंग में फंसे हैं। ये गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के हैं। कंपनी ने चार महीने से वेतन नहीं दिया है। मजूदरों ने सोशल मीडिया के जरिये भारत और झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

चार माह से वेतन नहीं

गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो से ताल्लुक रखने वाले 30 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के बेंटोंग में फंसे हैं। उन्‍होंने प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकंदर अली के माध्यम से भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है। वतन वापसी की गुहार लगाई है। मजदूरों के अनुसार कंपनी की ओर से पिछले चार महीने का वेतन नहीं दिया गया है। इससे सभी दाने-दाने को मोहताज हैं।

यह पहला मौका नहीं

यह पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंसे हुए हैं। पूर्व में पश्चिमी अफ्रीका के माली में 33 मजदूरों के फंसे होने का मामला सामने आया था। तीन वर्ष पूर्व 30 जनवरी, 2019 को बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तिसकोपी निवासी बासुदेव महतो और चेन्नई के एजेंट शिवम द्वारा तीन साल के एग्रीमेंट पर लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर भेज दिया गया। एग्रीमेंट वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। वीजा खत्म होने से मजदूर गुलाम की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं। मजदूरों ने बकाया राशि दिलाकर वापसी की गुहार लगायी है।

ठोस कदम उठाने की जरूरत

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंसे हुए हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर विदेशो में भेज दि‍या जाता है। वे विदेश जाकर फंस जाते हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।

फंसे मजदूरों का विवरण

हजारीबाग के बिष्णुगढ प्रखंड

जगलाल महतो (चानो)
गोबिन्द महतो (चानो)
चेतलाल महतो (चानो)
भुनेश्वर महतो (चानो)
मनोज महतो (चानो)
लीलो महतो (चानो)
सुरेश महतो (मंगरो)
गिरघारी महतो (रखवा)
प्रकाश कुमार महतो (भेलवरा)
तिलेश्वर महतो (सपमरवां)
प्रदीप कुमार महतो (टुटकी)

बोकारो के गोमिया प्रखंड

रोहित महतो (तिसकोपी)
प्रेमलाल महतो (तिसकोपी)
दशरथ महतो (तिसकोपी)
केशु महतो (तिसकोपी)
बासुदेव महतो (तिसकोपी)
विश्वनाथ महतो (तिसकोपी)
पुनीत महतो (बड़की सीधाबारा)
प्रेमचंद महतो (छोटकी सीधाबारा)
टुकामन महतो (चिलगो)

बोकारो के नावाडीह प्रखंड

दुलारचंद महतो (महुआटांड)
भुनेश्वर कमार (महुआटांड)
झरी कमार (महुआटांड)

गिरिडीह के बगोदर प्रखंड

बिनोद कुमार महतो (खेतको)
बासुदेव महतो (खेतको)
रामेश्वर महतो (खेतको)
बुधन महतो (खेतको)

गिरिडीह के डुमरी प्रखंड

बुधदेव प्रसाद (मंगलुअहरा)
देवानंद महतो (सेवाटांड)
बिनोद महतो (घुटवाली)