उत्तर प्रदेश में हो सकते हैं दो मुख्‍यमंत्री और तीन डिप्‍टी सीएम

उत्तर प्रदेश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने के लिए हर दल अपनी ओर से जुगत भिड़ा रहा है। इसके लिए हर तरकीब भिड़ा रहा है। इसके लिए आपस में गठबंधन भी कर रहे हैं। एक पार्टी ने सत्ता में आने पर दो मुख्यमंत्री और तीन उप मुख्‍यमंत्री बनाने की बात तक कह दी है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी उत्तर प्रदेश में सत्ता तक पहुंचने के लिए गठबंधन किया है। उन्‍होंने बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे। एक OBC समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से और 3 उप मुख्यमंत्री होंगे।