रांची। स्थानीय एवं नियोजन नीति बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक ने अपने ही सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय दिया है। इस अवधि में स्थानीय एवं नियोजन नीति नहीं बनने पर पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही है।
सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार ने अपने फेसबुक वॉल पर देर रात एक पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने अपने ही सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है। पूर्व विधायक ने लिखा कि अगर 1 महीने के अंदर हेमंत सरकार पूर्ण विचार कर खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति नही बनाती है। बाह्य भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से नहीं हटाती है, तो 20 फरवरी, 2022 को मैं JMM से इस्तीफा दे दूंगा।
एक और पोस्ट में पूर्व विधायक ने लिखा है कि मैट्रिक और इंटर पास की नीति से नहीं, बल्कि खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति से ही झारखंडी का हित निहित है। तभी झारखंड समृद्ध और खुशहाल बन पाएगा, वर्ना असंभव है।
![](https://x1p.8b1.myftpupload.com/wp-content/uploads/2022/01/31jmm-1024x954.jpg)