फेसबुक पोस्ट कर सुर्खियों में आयीं गोड्डा कॉलेज की यह प्रोफेसर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

झारखंड देश
Spread the love

गोड्डा। गोड्डा कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर रजनी मुर्मू के फेसबुक पोस्ट पर बवाल मच गया है। उन्होंने एसपी कॉलेज दुमका में आयोजित सोहराय पर्व पर अपने पोस्ट पर टिप्पणी की थी। उन पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर आदिवासी समाज को शर्मसार करने का आरोप लगा है। आयोजन समिति के आदिवासी छात्रों ने नगर थाना में इसकी लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने फेसबुक पोस्ट पर एसपी कॉलेज दुमका में मनाए जाने वाले सोहराय पर्व पर होने वाले अमर्यादित आचरण के संबंध में लिखा है। प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि संताल परगना महाविद्यालय दुमका में प्रत्येक साल आयोजन होने वाले सोहराय महापर्व में नृत्य-संगीत करते आदिवासी छात्राओं के साथ सीनियर छात्र जबरदस्ती करते हैं और आयोजन समिति सब कुछ जान कर भी चुप्पी साधे रहती है।

फेसबुक पोस्ट पर एसपी कॉलेज की आयोजन समिति ने आपत्ति जताते हुए आदिवासी समाज को बदनाम और शर्मसार करने का आरोप लगाया है। समिति ने लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।