नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरल विकराल रूप लेता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1.59 लाख नये मामले सामने आये हैं। इलाज के क्रम में 327 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,59,632 नए मामले सामने आए आये हैं। इलाज के बाद 40,863 रिकवरी हुईं है। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 96.98 प्रतिशत है।
देश में वर्तमान में 5,90,611 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में 1.66 प्रतिशत है। अभी तक इलाज के बाद 3,44,53,603 मरीज स्वस्थ हुए है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 327 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक 4,83,790 लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 151.58 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। अभी तक कुल 69 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।