दिवंगत शिक्षक के परिजनों को 1.98 लाख की सहायता की संगठन ने

झारखंड
Spread the love

रांची। प्राथमिक शिक्षक संघ, ओरमांझी एवं पारा शिक्षक संघ, ओरमांझी ने मृतक शिक्षकों के परिजनों की आर्थिक रूप से सहायता की। ओरमांझी के चकला स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में आयोजित सादे समारोह में परिजनों को नकद राशि और कागजात सौंपे।

बतातें चलें कि विगत माह में ओरमांझी प्रखंड के तीन पारा शिक्षक संजय कुमार, सीटू मुंडा, एवं दमयंती देवी की आकस्मिक मृत्‍यु हो गई थी। दिवंगत संजय और सीटू के परिजनों को सहायतार्थ के लिए 49 हजार-49 हजार रुपये की फिक्स डिपाजिट का पासबुक सौंपा गया। स्व० दयमंती देवी के परिवार को 49 हजार रुपए की नकद राशि सौंपी गई।

पारा शिक्षक स्वर्गीय रंजीत कुमार राम की पत्नी को कुछ दिन पूर्व 51 हजार रुपए की नकद राशि दी गई थी। इस तरह 1.98 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक, मनोज पाण्डेय, अरविंद कुमार, जयप्रकाश कुमार, सहदेव कुमार, युधिष्ठिर महतो, सैफुद्दीन मिरदाहा, संतोष तिवारी, सतीश कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, आशा कुमारी, संगीता कुमारी, प्रभा देवी, निर्मला कुजूर मौजूद थे।

पारा शिक्षक संघ की ओर से ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष जीवन मुंडा, महासचिव बुद्धेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष रेखा देवी, पिस्का सीआरसी प्रभारी सुरेश प्रसाद यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष राजन उरांव सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।