पिकनिक के दौरान फोटो ले रही थीं लड़कियां, फिर जो हुआ, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था, देखिए वीडियो…

देश बिहार
Spread the love

समस्तीपुर। पिकनिक स्पॉट पर नए साल पर युवाओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। 23 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में दोनों गुट के लोग फिल्मी स्टाइल में मारपीट करते नजर आए।

दरअसल पिकनिक मना रही लड़कियां आपस में फोटो ले रही थीं। इसी बीच दूसरे ग्रुप के लड़के उनपर फब्तियां कसने लगे। बचाव में लड़कों का दूसरा गुट सामने आया और फिर लड़कों के दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बेल्ट और डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट की यह वीडियो समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित बिंदेश्वरीनगर का है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक खुले मैदान में पिकनिक मनाने के लिए लड़कियों का एक ग्रुप आया हुआ था। इस दौरान वे सभी आइसक्रीम खाते हुए फोटो ले रहीं थीं। इसी बीच दूसरे गुट के लड़के उन पर कमेंट करते हुए अपशब्द कहने लगे। ऐसे में लड़कियों ने विरोध किया तो हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट देख पास खड़े कुछ युवक लड़कियों को बचाने पहुंचे, तो सभी उनसे उलझ कर मारपीट करने लगे। जिसे जो मिला हाथ, पैर, बेल्ट, डंडे से एक-दूसरे पर वार करने लगे।