
गढ़वा। कर्मचारी रेल पटरी का निरीक्षण कर रहा था। अचानक मालगाड़ी आ गई। यह घटना झारखंड के गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर नगर ऊंटारी-विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच घटी। मामला 9 जनवरी का है।
जानकारी के मुताबिक गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर नगर ऊंटारी-विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी के निरीक्षण का काम चल रहा था। कर्मचारी श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के पास रेलवे ट्रैक पोल नंबर 26/ 54 के पास अपने काम में लगा था। इसी बीच रेणुकूट से गढ़वा रोड जंक्शन की ओर जा रही मालगाड़ी आ गई।
रेल पटरी के निरीक्षण लगे कर्मचारी को मालगाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कर्मचारी की पहचान बीरभूवन पाल के रूप में की गई है। वह बिहार के बक्सर जिले के चौसा का मूल निवासी बताया जा रहा है।
मृतक कर्मचारी रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात था। घटना की सूचना मिलने पर विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पीडब्ल्यूआई एके सिन्हा के नेतृत्व में रेलवे के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।