गया में महिला और उसके तीन बच्चों की मौत, वजह दुखद

देश बिहार
Spread the love

गया। बिहार के गया में दर्दनाक हादसा हुआ है। दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि बंद कमरे में आग जलाकर सभी ठंड से बचने के लिए ताप रहे थे।

बोरसी से उठने वाले धुएं से सभी की मौत की वजह बताई जा रही है। जिले के मोहड़ा प्रखंड के मालती गांव की घटना बताई जा रही है। बोरसी तापने के दौरान एक महिला और उसके तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।