मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली में एक दुष्कर्म पीड़िता का बच्चा उज्जैन के एक निजी अस्पताल से चोरी हो गया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।
बागली की एक नाबालिग युवती को दुष्कर्म के बाद बालिका सुधार गृह उज्जैन में रखा गया था। वहां उसके गर्भ धारण करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसे वहां से एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सुबह लगभग चार बजे पीड़िता का नवजात बच्चा गायब पाया गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दी गई।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की दुष्कर्म की घटना के बाद अपने माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके बाद पीड़िता को उज्जैन के बालिका सुधार गृह भेज दिया था। बच्चा गायब हो जाने के बाद पुलिस ने जाँच करते हुए बताया कि आरडी गार्डी अस्पताल में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है। सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं। सुरक्षा गार्ड भी पर्याप्त नहीं हैं।