
प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग न्यू-माइनस स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में सात दिवसीय शिव अर्घा रूद्र महायज्ञ कलश यात्रा के शुरू हुआ। पहले दिन गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में 251 युवती और महिलाएं सिर पर कलश लेकर जल यात्रा में भक्ति भाव से शमिल हुईं।
जल यात्रा स्वांग मंदिर प्रांगण से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए गगन भेदी जयकारों के साथ कोनार नदी तट पर पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश में जल भरा गया। यात्रा पुनः मंदिर की ओर वापस हुई। इस बीच श्रद्धालु और भक्तों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग और मास्क का पूरा ध्यान रखा गया।
कलश यात्रा में शामिल होकर गोमिया विधायक ने कहा कि यज्ञ कार्यक्रम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लोगों के मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है। हमारा ध्यान भी पूजा पाठ की ओर आकर्षित होता है। लोगों को तामसी भोजन से दूर रखता है। यज्ञ से वातावरण में शांति और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इस तरह के कार्यक्रम से समाज में परिवर्तन आता है। लोगों का विचार शुद्ध रहता है।
कलश यात्रा मे आचार्य प्रदीप शास्त्री, उदय त्रिवेदी, गुड्डू दुबे, परमानंद झा, वैदिक पंकज त्रिपाठी, रोहित तिवारी, आनंद तिवारी, मृत्युंजय पांडे, प्रवाचिक मिथिलेश तिवारी, मिथलेश पाठक, धर्मेन्द्र पाठक, भाजपा नेता और बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, आजसू के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, निवर्तमान मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, समाजसेवी अभय सिन्हा, दीपक सिंह, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, अंजनी त्रिपाठी, किशोर बर्मन आदि मौजूद थे।