रांची-टोरी पैसेंजर का होगा 30 जनवरी को आंशिक समापन और प्रारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर मानव सहित समपार फाटक संख्या RT- 44 के स्थान पर नॉरमल हाइट सबवे के निर्माण के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ होगा। यह जानकारी रांची रेल मंडल ने दी।

ट्रेन का आंशिक समापन

ट्रेन संख्या 08689 रांची-लोहरदगा-टोरी पैसेंजर 30 जनवरी, 2022 को टोरी के स्थान पर लोहरदगा तक ही जाएगी। लोहरदगा-टोरी के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन का आंशिक प्रारंभ

ट्रेन संख्या 08690 टोरी-लोहरदगा-रांची पैसेंजर 30 जनवरी, 2022 को टोरी के स्थान पर लोहरदगा से प्रस्थान करेगी। टोरी-लोहरदगा के बीच रद्द रहेगी।