रांची सदर अस्पताल सहित तीन सीएचसी में लगा पीएसए प्लांट

झारखंड सेहत
Spread the love

  • जिले में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध

रांची। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची जिला में ऑक्सीजन आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है। उप विकास आयुक्त सह लॉजिस्टिक्स सेल के इंचार्ज विशाल सागर लगातार पूरी व्यवस्था पर नजर भी रखी जा रही है। इस क्रम में 07 जनवरी, 2022 को उन्होंने ऑक्सीजन सप्लायर्स के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उप विकास आयुक्त ने जिला के सभी ऑक्सीजन सप्लायर्स को अपने-अपने प्लांट का पेसो सर्टिफिकेशन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्लांट संचालक मैन पावर की ट्रेनिंग भी जल्द से जल्द पूरी कर लें।

बुढ़मू में नया ऑक्सीजन प्लांट जल्द

कोविड-19 संक्रमण के किसी भी दौर में ऑक्सीजन सप्लाई की किल्लत ना हो, इसे लेकर जिले में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में PSA प्लांट स्थापित किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद नामकुम, ओरमांझी और सोनाहातू सीएचसी में नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। बुढ़मू में नया ऑक्सीजन प्लांट जल्द तैयार हो जाएगा। इसकी टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

1502 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्‍ध

रांची सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। सिलेंडर की कुल संख्या 1502 है। इनमें B-Type सिलेंडर 1065 और D-Type 437 सिलेंडर हैं। ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति के लिए सदर अस्पताल में पीएसए प्लांट भी लगाए गए हैं।

यहां भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं

सदर अस्पताल में 80, अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू, अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू, चान्हो, कांके, लापुंग, मांडर, नामकुम, ओरमांझी रातू, सिल्ली, तमाड़ सीएचसी में 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।

अस्‍पतालों में ऑक्सीजन बेड की सुविधा

उप विकास आयुक्त ने बताया कि रांची जिला में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीन सीएचसी में नए ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।