महाराष्ट्र। चलती ट्रेन में चढ़ते हुए एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया। वह गिर गया। यह घटना मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर 19 जनवरी को घटी।
सेंट्रल रेलवे के पीआरओ के मुताबिक दादर स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री गिर गया। ड्यूटी पर मौजूद टीसी पर नागेंद्र मिश्रा ने उसकी जान बचा ली।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे चलती ट्रेन से नहीं चढ़ें। और ना ही उतरें। यह खतरनाक हो सकता है।