ओएनजीसी कंपनी का गेट रैयतों ने तीन घंटे त‍क किया जाम

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत स्थित खुदगड़ा ग्राम में ओएनजीसी कंपनी का गेट रैयतों ने सोमवार को जाम कर दिया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कंपनी के कर्मियों को अंदर जाने नहीं दिया। रैयतों ने कंपनी पर मनमानी और अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

इसके बाद कंपनी के अधीनस्थ कार्य कर रहे टाटा कंपनी के एचआर समीरयन करण ने आकर रैयतो से वार्ता की पेशकश की। दोपहर के 2 बजे सक्षम पदाधिकारी और रैयतों के बीच हुई वार्ता के बाद गेट जाम आंदोलन समाप्त किया गया। तब मजदूर प्लांट में प्रवेश कर सकें।

रैयतों के मुताबिक प्रबंधन से हुई वार्ता विफल रही। इसके बाद कंपनी के खिलाफ उन्‍होंने फिर से आंदोलन का मन बना लिया है। बता दे कि हजारी पंचायत के ग्राम खुदगड़ा के रैयत कंपनी में फोर्थ ग्रेड और हेल्फर में स्थानीय लोगों को रखने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा निर्माण में निकले कूड़े-कचड़े को खेतों से हटाने और क्षतिग्रस्त खेतों की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर राजा कुमार, अशोक स्वर्णकार, सुभाष प्रजापति, नेहरू प्रजापति सहित दर्जनों रैयत उपस्थित थे।