मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के दतिया में एक महिला को पति ने डांट दिया तो वह प्रेमी के पास पहुंच गई। लेकिन महिला के प्रेमी ने उसके साथ विश्वासघात किया। महिला के प्रेमी ने शादी से मना करते हुए दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद महिला वापस पति के पास पहुंची और उसने अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी सुनाई।
खबर के मुताबिक, 25 साल की शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के पास पहुंची। उसका प्रेमी खेत पर अपने दो दोस्तों के साथ था। प्रेमी और अन्य दोनों लोगों ने महिला को पकड़ कर उसके साथ गैंगरेप किया। उसने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया और रेप करने के बाद भगा दिया। उसके बाद महिला ने घर जाकर अपने पति को सारी बात बताई।
जिसके बाद पति ने पत्नी के साथ थाना पहुंच कर उसके प्रेमी और दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।