नई दिल्ली। नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने की घोषणा की गई है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से लंबे अंतराल के बाद गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार हैं। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण अपने नाम कर इतिहास रच दिया था।
