रांची। झारखंड के विभिन्न नक्सली संगठनों ने 73वें गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए विध्वंस गतिविधियों को अंजाम देने का ऐलान किया है। इसकी रोकथाम के लिए रांची मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने अपने सभी बल सदस्यों को हाई अलर्ट पर रखा है।
इस घोषणा के मद्देनजर किसी भी आकस्मिक स्थिति और घटना से निपटने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की सहज हथियार व आधुनिक उपकरणों से लैस दो त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (QRT) का गठन किया है। जो कि ट्रेनों के सुचारू और निर्बाध आवागमन के लिए रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए लाइट इंजन द्वारा संवेदनशील रेल-खंडो में दिन-रात गश्ती कर रही हैं। इसके फलस्वरूप रांची मंडल में अब तक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
रेलवे सुरक्षा बल रांची विध्वंसक घटनाओं से संबंधित राज्य के अन्य विभागों और पुलिस प्रशासन के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान कर समुचित समन्वय स्थापित कर रहा है।