लता मंगेशकर हुईं कोरोना संक्रमित, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। क्वीन ऑफ मेलोडी लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनको फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 92 साल की लता मंगेशकर को उम्र को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया। महाराष्ट्र और वहां की राजधानी मुंबई की स्थिति चिंताजनक है।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई। इसमें से 13,648 मामले सिर्फ मुंबई में मिले थे। वहां 5 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई।