Jharkhand : मौसम केंद्र ने वज्रपात को लेकर जारी किया अलर्ट, यहां होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में झारखंड में 9 जनवरी से बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर रांची स्थित मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। गुरुवार को विभिन्‍न जिलों का न्‍यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

9 को यहां असर

मौसम केंद्र के मुताबिक 9 जनवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात होने की उम्‍मीद है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

10 को यहां असर

मौसम केंद्र के मुताबिक 10 जनवरी को राज्‍य के उत्तर और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात होने की उम्‍मीद है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

11 और 12 को बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को गर्जन के साथ राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।