आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

09 जनवरी, 2022

मेष

दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा। यह शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान और समझ सकें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त समय होगा। आपकी बातें करीबियों को समझ नहीं आएंगी, जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।

वृष

घर और दफ्तर में मिलने वाले कुछ दबाव गुस्सैल बना सकते हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें धन हानि होने की आशंका है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। परेशानियों के साथ आने वालों को नजरअंदाज करें। लोगों से मिलने-जुलने और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्‍त है। तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें। आराम करने पर जोर दें।

मिथुन

डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें। कुछ लोगों को संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्‍त बच्चों के साथ गुजारें। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ वक्त गुजार सकते हैं। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। घर का कोई सदस्य प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।     

कर्क

बौद्धिक क्षमताएं अपनी कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था, उन्हें नुक्सान होने की आशंका है। सट्टेबाजी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए खुशखबरी लाएगी। शराब-सिगरेट से दूर रहने की जरूरत है। जीवनसाथी प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

सिंह

प्रभावशाली लोगों का सहयोग उत्साह को दोगुना कर देगा। लघु उद्योग करने वालों को किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत नहीं हो। परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालें। प्रिय के साथ में आराम महसूस करेंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना अच्छा रहेगा। परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी।

कन्या

पुरानी बातों में नहीं उलझें। सूझबूझ से काम लें। अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना सुकून देगा। खुशमिजाज बनाए रखेगा। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

तुला

आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। एकतरफा लगाव सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। जीवन की आपाधापी के बीच आज बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। खुशी आपके अंदर ही छुपी है। बस आपको अपने अंदर झांकने की जरुरत है।

वृश्चिक

किसी विपरीत लिंगी की मदद से कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे मदद ले सकते हैं। प्रेम के दृष्टिकोण से दिन विशेष रहने वाला है। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी। जान-पहचान बनाने के लिहाज से फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन के लिहाज से बढ़िया दिन है। साथ में शाम गुजारने की योजना बनाएं।

धनु

कई दिक्‍कत और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों के लिए कुछ खास योजना बनाएं। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है। अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके खोने या चोरी होने की आशंका है। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। खर्च थोड़ा अधिक हो सकता है।

मकर

आशावादी बनें और जीवन के उजले पक्ष को देखें। विश्वास और उम्मीद इच्छा व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अच्छा पैसा कमाएंगे। खर्च में इजाफा बचत को और अधिक मुश्किल बना देगा। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। घर वाले आपको नहीं समझते। इसलिए आप उनसे दूरी बना सकते हैं।

कुंभ

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। बिना किसी की मदद के भी धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। दोस्त और जीवनासाथी आराम और खुशी देंगे। युवाओं के दिमाग में प्यार का बुखार छा सकता है। इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। पसंदीदा संगीत सुनना एक चाय के प्याले से अधिक ताजगी का अनुभव दे सकते हैं।

मीन

लगन और मेहनत के चलते कुछ वित्तीय लाभ हो सकता है। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। रिश्तेदारों के साथ कुछ खास करने की योजना बनाएं। आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना फीके पड़े रिश्तों में नई ताजगी भर सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)