पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकाबले उनके बेटे निशांत कुमार कहीं अधिक धनवान हैं। नीतीश के पास 75.36 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्ति है जबकि उनके बेटे निशांत कुमार के पास 1.63 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.98 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है।
बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया गया है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए हर साल के आखिरी दिन अपनी कुल संपत्ति का लेखाजोखा सार्वजनिक करना अनिवार्य कर रखा है।