HBD: जावेद अख्तर का शबाना आजमी पर आ गया था दिल, फिर की दूसरी शादी

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के लीजेंड गीतकार जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 17 जनवरी 1945 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जावेद किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके हर लफ्ज लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाते हैं। ‘तुमको देखा तो ये खयाल आया’ हो या फिर ‘प्यार मुझसे जो किया तुमने तो क्या पाओगी’ तक कई गाने हैं, जो लोगों को काफी पसंद आए हैं। जावेद अख्तर की पहली शादी उनसे दस साल छोटी हनी से हुई थी। उनके दो बच्चे जोया और फरहान अख्तर हैं।

वहीं, उन्होंने दूसरी शादी शबाना अख्तर से की थी। 1970 के दशक में जावेद अख्तर संगीत की शिक्षा लेने कैफी आजमी के यहां जाते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात शबाना आजमी से हुई। दोनों की नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। इसकी जानकारी जब उनकी पहली पत्नी हनी को हुई तो धीरे-धीरे जावेद अख्तर और उनके रिश्ते खराब हो गए। जावेद अख्तर ने आखिरकार लंबे समय बाद तलाक लेने का फैसला किया।

1984 में दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि, शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी बेटी की शादीशुदा शख्स से शादी के लिए तैयार नहीं थे। बाद में उन्होंने इसकी इजाजत दे दी थी। जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। हर मुद्दे पर वो खुलकर बिना हिचकिचाए अपनी बात बड़े सधे शब्दों के साथ रखते हैं।