
इन दिनों एक मैसेज विभिन्न WhatsApp ग्रुप पर तेजी से फॉरवर्ड किया जा रहा है।
इस मैसेज पर भरोसा नहीं करें। इसपर भरोसा करने पर लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
इस मैसेज में दावा किया गया है कि COVID-19 एक बैक्टीरिया है, जिसे एस्पिरिन से ठीक किया जा सकता है।
PIB Fact Check में यह दावा फर्जी पाया गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक COVID-19 एक वायरस है। यह बैक्टीरिया नहीं है।
इसे एस्पिरिन जैसे anticoagulants से ठीक नहीं किया जा सकता है।
इस मामले में डॉक्टरों की सलाह लें। किसी तरह के बहकावे में नहीं आएं।
