corona update : झारखंड में मिलने 44 सौ से अधिक नये मामले, 2 की मौत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में 10 जनवरी को 44 सौ से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। अब सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। भीड़ से परहेज करें। मास्‍क लगाएं।

राजधानी में 1537 केस

झारखंड की राजधानी रांची में 1,537 नये मामले मिले। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में 923, बोकारो में 194, धनबाद में 104, देवघर में 173, रामगढ़ में 232 नये मामले मिले हैं।

सक्रिय मामले 4482 हजार

पूरे झारखंड में 4,482 नये केस मिले। दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में 3,82,054 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 26,019 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,50,863 लोग ठीक हो गये हैं। मरने वालों की संख्‍या 5,172 हो चुकी है।

ऐसे बढ़ रहे मामले

10 जनवरी : 4482

09 जनवरी : 3444

08 जनवरी : 5801

07 जनवरी : 3825

06 जनवरी : 3704

05 जनवरी : 3553

04 जनवरी : 2681

03 जनवरी : 1481

02 जनवरी : 1057

01 जनवरी : 1007

जिलावार आंकड़े