रांची। झारखंड में 14 जनवरी को 37 सौ से अधिक नये मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मरीजों की मौत हो गई है। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 33 हजार से पार हो गई है। राजधानी रांची में 1,355 नये मामले मिले हैं।
51 सौ से अधिक मौत
शुक्रवार को पूरे झारखंड में 3,749 नये केस मिले। तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में 3,99,275 पॉजिटिव मामले हो गये हैं। वर्तमान में 33,189 सक्रिय मामले हैं। इलाज के बाद 3,60,894 लोग ठीक हो गये हैं। मरने वालों की संख्या 5,192 हो चुकी है।
ऐसे बढ़ रहे मामले
14 जनवरी : 3749
13 जनवरी : 4000
12 जनवरी : 4753
11 जनवरी : 4719
10 जनवरी : 4482
09 जनवरी : 3444
08 जनवरी : 5801
07 जनवरी : 3825
06 जनवरी : 3704
05 जनवरी : 3553
04 जनवरी : 2681
03 जनवरी : 1481
02 जनवरी : 1057
01 जनवरी : 1007
जिलेवार आंकड़ें
