बीजेपी सबसे धनवान पार्टी, बसपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर : एडीआर

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। चुनावी मौसम के बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने राजनीतिक पार्टियों की संपत्तियों का ब्योरा पेश कर दिया है। ADR ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राजनीतिक दलों की संपत्ति और देनदारियों का विश्लेषण जारी किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 के दौरान सात राष्ट्रीय दलों ने 6988.57 करोड़ रुपये और 44 क्षेत्रीय दलों ने 2129.38 करोड़ की कुल संपत्ति घोषित की है। राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक 4487.78 करोड़ रुपये की संपत्ति बीजेपी के पास है।

इसके बाद बसपा ने 698.33 करोड़ रुपये और कांग्रेस ने 588.16 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। 44 क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी के पास 563.47 करोड़ रुपये की है। इसके बाद TRS ने 301.47 करोड़ और AIDMK ने 267.61 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।