पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का एक और सहयोगी बिहार में यहां से चढ़ा पुलिस के हत्थे

झारखंड देश
Spread the love

रांची। झारखंड में नक्सलियों को झटका पर झटका लग रहा है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। रांची के धुर्वा से दिनेश के सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद से लगातार गिरफ्तारी हो रही है। अब पुलिस ने बिहार के बक्सर से दिनेश के सहयोगी निवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। निवेश के साथ दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस ने 12 लाख के करीब नकदी भी बरामद किया है। रांची पुलिस बक्सर रवाना हो गई है। यहां बता दें कि रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बक्सर एसपी को निवेश कुमार के बारे में रांची से बक्सर भागने की जानकारी दी थी। उसके बाद बक्सर एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान वह पकड़ा गया है। यहां यह भी बता दें कि इसके पूर्व रांची पुलिस ने दिनेश गोप के तीन सहयोगी और निवेश के भाई प्रवीण कुमार को हथियार के साथ कल गिरफ्तार किया था।