रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के 16 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में कार्यरत 62 कर्मियों की कोरोना जांच की गई थी। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चपरासी, ड्राइवर, माली, कैंटीन स्टाफ भी शामिल हैं।
झारखंड में शनिवार को 5 हजार से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 21 हजार के पार हो गई है। यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। राजधानी रांची में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं।