देश में कोरोना के 1.17 लाख मामले आये, 302 लोगों की मौत

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरल विकराल रूप लेता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1.17 लाख नये मामले सामने आये हैं। इलाज के क्रम में 302 लोगों की मौत हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने यह जानकारी दी है।

मुंबई में अकेले 20 हजार से अधिक कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार 1,17,100 नये मामले सामने आये हैं। इलाज के बाद 30,836 रिकवरी हुईं है। 302 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में वर्तमान में 3,71,363 सक्रिय मामले हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में 1.05 प्रतिशत है।

देश में अब तक 3,52,26,386 मामले सामने आ चुके हैं। इलाज के बाद 3,43,71,845 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.57 प्रतिशत है।

अब तक कोरोना से देश में 4,83,178 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 149.66 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। अभी तक 68.68 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।